खबर के अनुसार बलिया जनपद में इन दोनों सड़कों का निर्माण सिकंदरपुर और बेल्थरारोड क्षेत्र में होंगे। इसके निर्माण होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को आने-जानें में सहूलित होगी। साथ ही साथ लोगों की परेशानियां भी दूर हो जाएगी।
यूपी के बलिया में 2.80 करोड़ की लागत से बनेगी दो सड़कें?
1 .सिकंदरपुर के विकासखंड नवानगर के मालदा-हरदिया मार्ग से सटे बलदाऊजी स्कूल से तेंदुआ जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क गड्ढायुक्त किया जायेगा। इस मार्ग के लिए शासन की ओर से 2.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई हैं।
2 .बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली से असरेपुर जाने वाली सड़क काफी खराब हालत में हैं। इसके निर्माण को लेकर 56.31 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसका निर्माण प्रारम्भ किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment