खबर के अनुसार रेलवे ने दानापुर-जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन और राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया हैं। आज से इस ट्रेन का परिचालन हर दिन किया जायेगा।
पटना से जयनगर और सहरसा के लिए हर दिन मिलेगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर 13225/13226 : जयनगर-दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 11 जून से प्रतिदिन संचालित की जाएगी। यह ट्रेन जयनगर से खुल कर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते दानापुर आएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दानापुर से विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर को जाएगी।
ट्रेन नंबर 13227/13228 : राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन राजेंद्रनगर से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सहरसा जाएगी। और वापसी में सहरसा से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए राजेंद्रनगर टर्मिनल को आएगी।

0 comments:
Post a Comment