वडोदरा के रास्ते चलेगी मुंबई-दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क:  मुंबई और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे मुंबई सेन्ट्रल से नई दिल्ली के बीच एसी स्पेशल ट्रेन चला रही हैं। इस ट्रेन से यात्रा के लिए आप टिकट बुक कर सकते हैं। 

बता दें की नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन 10, 17 और 24 जून 2023 को चलेगी। जबकि मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन 9, 16 और 23 जून 2023 को संचालित की जाएगी। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से नई दिल्ली के बीच चलने वाली मुंबई-दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा और मथुरा स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी। आप इस स्टेशनों से चढ़-उतर सकते हैं। 

इस ट्रेन का टाइमटेबल। 

ट्रेन नंबर 09003 : मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार शाम 16.00 बजे मुंबई से खुलेगा और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09004 : नई दिल्ली-मुंबई सेट्रल एसी स्पेशल ट्रेन हर शनिवार दोपहर 14.10 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11.40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment