कोलकाता से धनबाद, हजारीबाग होते हुए चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

न्यूज डेस्क: अगर आप राजस्थान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की रेलवे कोलकाता से धनबाद, हजारीबाग होते हुए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार 11 रात और 12 दिन वाले भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 20 अक्टूबर, 2023 को कोलकाता से रवाना होगी और धनबाद, हजारीबाग, गया समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए राजस्थान के अलग-अलग जगहों की यात्रा कराएगी।

इन स्टेशनों से मिलेगी बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा : कोलकाता, बंदेल जंक्शन, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, दीनदयाल उपाध्याय जं. सहित विभिन्न स्टेशन।

इन जगहों की कराएगी सैर : इस टूर पैकेज में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन राजस्थान के अजमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, आबू रोड, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जयपुर जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी। इसकी सूचना जारी की गई हैं। 

यात्रा का किराया : प्रति व्यक्ति पैकेज इकोनॉमी क्लास के लिए 20,650 रुपये। जबकि स्टैंडर्ड क्लास के लिए 30,960 रुपये और कम्फर्ट क्लास के लिए 34,110 रुपये तय किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment