राजकोट : खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

राजकोट : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा हैं। बहुत जल्द ये तूफान गुजरात के कई जिलों को अपनी चपेट में लेगा। जिससे इन जिलों में भारी बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान आने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।

खबर के अनुसार इस तूफान के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ कई जिलों में स्कूल-कॉलेज भी तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह तूफान बुधवार या गुरुवार को गुजरात के तट से टकरा सकता है।

बता दें की राजकोट, भावनगर, कच्छ, पोरबंदर, गिर-सोमनाथ, द्वारका, जखौ, जाफराबाद में तूफान को देखते हुए प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया हैं। साथ ही साथ कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है और लोगों को समुद्री तट पर जानें से मना किया गया हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस तूफान के असर से रेल और बिजली सेवा प्रभावित हो सकती हैं। वहीं कच्चे-पक्के घर, खड़ी फसलें, सड़कें को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। सरकार ने इस तूफान को देखते हुए एनडीआरएफ की 25 मेंबर्स की टीम तटों पर तैनात कर दी हैं।

0 comments:

Post a Comment