बता दें की जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण अगर शिशु के पैदा होने के 21 दिन के अंदर किया जाता है, तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन अगर आप 21 दिन के बाद आवेदन करते हैं तो आपको जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन शुल्क देना होगा।
जन्म प्रमाणपत्र के लिए दस्तावेज : माता पिता का आधार कार्ड, बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो ऐसी स्थिति में हलफनामा और अगर अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है उस अस्पताल से प्राप्त रसीद आदि होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन : अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना करना हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन को पूरा करें। वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने क्षेत्र के कार्यालय तहसील या नगर निगम में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment