बनारस से विशाखापट्टनम के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन

वाराणसी मंडल : उत्तर प्रदेश के बनारस से विशाखापट्टनम के बीच रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की विशाखापटनम-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 21 व 28 जून 2023 को होगा। जबकि बनारस-विशाखापटनम विशेष ट्रेन का संचालन 22 व 29 2023 जून को होगा। 

अगर आप इस विशाखापट्टनम-बनारस-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन के द्वारा भी टिकट मिलेगी।

बनारस से विशाखापट्टनम के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन संख्या 08588 : विशाखापटनम-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 21 व 28 जून को विशाखापट्टनम से दोपहर 12:30 बजे बनारस के लिए संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 08587 : बनारस-विशाखापटनम विशेष ट्रेन का संचालन 22 व 29 जून को बनारस से शाम छह बजे विशाखापट्टनम के लिए संचालित होगी।

0 comments:

Post a Comment