एक रिपोर्ट के मुताबिक नेत्रदान के मामले में गुजरात की स्थिति देश के अन्य राज्यों से बेहतर हैं। राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के तहत वर्ष 2022-23 में नेत्रदान के मामले में गुजरात टॉप पर रहा हैं। पिछले वर्ष राज्य में दान के रूप में 5441 नेत्र मिले।
बता दें की देश में जरूरत के मुकाबले 35 फीसदी नेत्र दान में मिलते हैं। जबकि गुजरात में यह प्रतिशत 50 से 55 फीसदी है। वहीं ह्यूमन ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन एक्ट (एचओटीए) के तहत गुजरात में 33 नेत्र बैंक मौजूद हैं जहां दान किये गए नेत्र को रखा जाता हैं।
वहीं मोतियाबिंद ऑपरेशन के मामले में भी गुजरात की स्थिति देश के अन्य राज्यों से अच्छी हैं। राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के तहत गुजरात में एक वर्ष में मोतियाबिंद के 1.26 लाख ऑपरेशन का लक्ष्य था। लेकिन यहां मोतियाबिंद के 6.25 लाख से अधिक ऑपरेशन किए गए।

0 comments:
Post a Comment