खबर के अनुसार अरब सागर में बना चक्रवात उत्तर की और तेजी से बढ़ रहा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवात में हवा की गति 150 से 190 किमी प्रतिघंटे की हैं। इसका असर गुजरात के कई शहरों में देखने को मिल सकता हैं।
बता दें की बीपोरजोय चक्रवात के संभावित प्रभाव से निपटने को लेकर गुजरात सरकार मुस्तैद हो गई हैं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री पटेल ने समुद्री किनारे के जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं तेज हवाओं से सड़कों पर पेड़, बिजली के खंभे आदि गिरे तो तुरंत कार्रवाई करने को कहा हैं।
सीएम ने देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, पोरबंदर, अमरेली, जामनगर, सूरत, वलसाड और नवसारी में कलक्टरों को सतर्क करते हुए टीमें तैयार रखने को कहा हैं। ताकि इस चक्रवात के प्रभाव से तुरंत निपटा जाए और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

0 comments:
Post a Comment