खबर के अनुसार बिहार में जमीन के खसरा-खतौनी के लिए पहले लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था के तहत लोग अब आसानी के साथ घर बैठे किसी भी जमीन का खसरा-खतौनी निकाल सकते हैं।
बिहार में जमीन का खसरा-खतौनी निकालें फ्री?
1 .जमीन का खसरा-खतौनी के लिए आप बिहार भूमि की वेबसाइट पर विजिट करें।
2 .आप वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर अपना खाता देखें पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद आपकी जमीन जिस जिले में हैं उस जिले के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद अंचल के नाम पर क्लिक करें।
4 .इसके बाद आप मौजा के समस्त खातों को नामानुसार या खेसरा संख्या के अनुसार या खाता संख्या के अनुसार जमीन का खसरा-खतौनी डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment