लुधियाना-भिवानी-हिसार-बठिंडा से चलने वाली ये ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने लुधियाना-भिवानी-हिसार-बठिंडा से चलने वाली कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार 15 जून 2023 से लेकर 21 जून तक 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक करें। 

लुधियाना-भिवानी-हिसार-बठिंडा से चलने वाली ये ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द?

लुधियाना- भिवानी ट्रेन (04574) : यह ट्रेन 15 जून 2023 से 21 जून 2023 तक हिसार तक संचालित होगी। ये ट्रेन हिसार से लेकर भिवानी के बीच आंशिक तौर पर रद्द रहेगी। 

भिवानी-धुरी (04571) : यह ट्रेन 15 जून से 21 जून तक भिवानी की जगह हिसार स्टेशन से संचालित होगी।वहीं भिवानी और हिसार के बीच आंशिक तौर पर रद्द रहेगी। 

रेवाड़ी-बठिण्डा ट्रेन (04782): यह ट्रेन 18 जून 2023 से 21 जून 2023 तक भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। वहीं भिवानी से बठिण्डा तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

बठिण्डा-रेवाड़ी रेलसेवा (04781): यह ट्रेन 18 जून से 21 जून 2023 तक भिवानी से संचालित की जाएगी। वहीं बठिण्डा-भिवानी के बीच आंशिक तौर पर रद्द रहेगी। 

0 comments:

Post a Comment