खबर के अनुसार नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन 2 जून, 2023 से 30 जून, 2023 प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी। जबकि कटरा- नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 3 जून, 2023 से 1 जुलाई, 2023 हर शनिवार को परिचालित की जाएगी।
लुधियाना के रास्ते चलेगी नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 04071 : नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन 2 जून, 2023 से 30 जून, 2023 प्रत्येक शुक्रवार को रात 23.15 बजे दिल्ली से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगली सुबह 11.25 बजे कटरा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04072 : कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 3 जून, 2023 से 1 जुलाई, 2023 हर शनिवार को शाम 18.30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगली सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन आते और जाते समय सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।
0 comments:
Post a Comment