मुंबई से देहरादून के बीच नई उड़ान सेवा शुरू, जानें टाइमिंग

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से देहरादून के बीच अब नई उड़ान सेवा शुरू कर दी गई हैं। यह हवाई सेवा विस्तारा एयरलाइन्स के द्वारा शुरू की गई हैं।

खबर के अनुसार विस्तारा एयरलाइन्स हर सप्ताह के सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन अपने यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराएगी। इसको लेकर विस्तारा एयरलाइन्स के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप विस्तारा की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

मुंबई से देहरादून के बीच नई उड़ान सेवा शुरू, जानें टाइमिंग?

आपको बता दें की सोमवार को विटारा की यह फ्लाइट सुबह 11: 30 बजे 112 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर पहुंची। वहीं दोपहर 12: 10 बजे विस्तार की फ्लाइट 160 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप मुंबई से देहरादून के बीच नई उड़ान सेवा का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप विस्तारा एयरलाइन्स की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर फ्लाइट का शेड्यूल चेक करें और ऑनलाइन टिकट बुक करें।

0 comments:

Post a Comment