बता दें की फादर डे की शुरुआत अमेरिका से हुई हैं। अमेरिका में साल 1907 में पहली बार अनिधिकृत रूप से 'फादर्स डे' मनाया गया था। लेकिन साल 1924 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे को मंजूरी दी थी।
वहीं साल 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को 'फादर्स डे' मनाने की घोषणा की। इस दिन अमेरिका में आधिकारिक रूप से छुट्टी रहती हैं और लोग अपने पिता के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
दरअसल पिता वो इंसान होता हैं जो अपने बच्चे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी हद तक जानें को तैयार रहता हैं। दुनिया में हर सफल व्यक्ति के पीछे कही ना कही पिता का त्याग और उनका संस्कार होता हैं जो बच्चों को एक बेहतर इंसान बनाता हैं।

0 comments:
Post a Comment