सूरत : VNSGU में 800 नई सीटों की मंजूरी

सूरत : वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) में बीसीए कोर्स की मांग तेजी के साथ बढ़ी हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) ने 800 नई सीटों की मंजूरी दे दी हैं। इन सीटों को जल्द से जल्द भरा जायेगा।

खबर के अनुसार विद्यार्थियों की ओर से दबाव बनाए जाने पर विवि को सीटों की संख्या बढ़ानी पड़ी हैं। दरअसल बीसीए में प्रवेश के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन फार्म भरे गए। जिसमे पहले चरण में 6800 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया की गई। 

बता दें की अधिक मात्रा में आवेदन फॉर्म को देखते हुए वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) ने नई 800 सीटों को मंजूरी दी हैं। इससे छात्रों को यहां एडमिशन लेने में आसानी हो जाएगी और छात्र आसानी से एडमिशन ले सकेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को तीसरे राउंड तक ले जाया जायेगा। तीसरे राउंड में मंजूर किये गए सीटों को भरा जायेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र विवि के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। अब सीटों की संख्या बढ़कर 7600 हो गई है।

0 comments:

Post a Comment