दरअसल किसानों को कृषि से संबंधित कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए खेत के रसीद की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जमीन का रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार में अब मोबाइल से डाउनलोड करें खेत का रसीद?
1 .खेत का रसीद डाउनलोड करने के लिए मोबाइल में गूगल क्रोम को ओपन करें।
2 .अब आप गूगल क्रोम में वेबसाइट https://www.bhulagan.bihar.gov.in// को सर्च करें।
3 .इस वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन भुकतान करें के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना हैं।
4 .इसके बाद आपको जिला का नाम, अंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान को दर्ज करें।
5 .अब आप खोजे के पेज पर क्लिक करें। आपके सामने जमीन रैयत का नाम और खेत की डिटेल्स दिखाई देने लगेगी।
6 .अब आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा करके खेत का रसीद डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment