खबर के अनुसार नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत देसी गाय की खरीद पर पहले चरण में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, झांसी, आगरा और बरेली जिले के लोगों को अनुदान का लाभ मिलेगा।
आपको बता दें की योगी सरकार के द्वारा गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति के गाय की खरीद पर अधिकतम 40,000 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए आप 17 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालय के लाभार्थी ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यालय के सभी जिलों में कुल 2500 गाय खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। अगर आप गाय की खरीद करना चाहते हैं तो आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

0 comments:
Post a Comment