ठंड दे रही दस्तक, लुधियाना में पारा 14 डिग्री पहुंचा

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोग ठंड की तैयारी कर लें। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में ठंड दस्तक दे रही हैं। आज रात को लुधियाना का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता हैं। जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में हर दिन पारा एक से दो डिग्री तक गिर रहा हैं। साथ ही साथ रात को ओस भी पड़ रही हैं, वहीं वातावरण में धुंध की स्थिति उत्पन होने लगी हैं। ये सभी संकेत ठंड बढ़ने के दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आप ठंड से बचने की तैयारी कर लें। 

बता दें की 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। वहीं 27 अक्टूबर को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि अगले एक सप्ताह तक यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लुधियाना में रात का तापमान लगातार गिर रहा हैं, जिससे सुबह के समय लोगों को ठंड महसूस होने लगी हैं। हालांकि नवंबर महीने से ठंड में तेजी आएगी। इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment