खबर के अनुसार राजकोट में मवेशियों को छोड़ने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती हैं। साथ ही साथ राजकोट में मवेशी रखने वाले लोगों के लिए लाइसेंस और परमिट अनिवार्य किया जा सकता हैं। इसको लेकर निगम के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की नई नीति में राजकोट शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों से सटे इलाकों को कैसे अपनाया जाएगा, इसको लेकर भी तैयारी की जा रही हैं। दरअसल राजकोट में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना किसी लाइसेंस के पशु का पालन कर रहे हैं।
नई नीति में शहर के नो कैटल जोन में मवेशियों को नहीं रखा जा सकता। इन इलाकों में मवेशी रखने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं राजकोट की सड़कों से आवारा पशुओं को भी हटाया जायेगा। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन खरीदे जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment