बक्सर : नवंबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

बक्सर : अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हैं जो आप जल्द से जल्द अपने काम को निपटा लें। क्यों की नवंबर महीने में कई त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण इस महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंक से संबंधित काम नहीं किया जायेगा।

खबर के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने नवंबर माह के लिए छुट्टियों की सूची जारी की है। इसमें त्यौहारों के साथ साथ दूसरे और चौथे शनिवार एवं चार रविवार समेत कुल मिलाकर 15 दिन छुट्टी रहेगी। इसलिए आप अपने बैंक के काम को निपटा लें। 

बता दें की नवंबर महीने में सभी सार्वजनिक अवकाशों पर सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि विशेष राज्य के आधार पर कुछ क्षेत्रीय अवकाश होंगे, जिसमे बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन के द्वारा पैसों की लेन-देन जारी रहेगी, इसमें कोई बाधा नहीं आएगा। 

नवंबर महीने में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक?

1 नवंबर 2023, बुधवार: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, इम्फाल, शिमला में बैंक बंद)

10 नवंबर 2023, शुक्रवार: वंगाला महोत्सव (शिलॉन्ग में बैंक बंद)

13 नवंबर 2023, सोमवार: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर में बैंक बंद)

14 नवंबर 2023,मंगलवार: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु में बैंक बंद)

15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला में बैंक बंद)

20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना और रांची में बैंक बंद)

23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल (देहरादून और शिलांग में बैंक बंद)

27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बिलासपुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)

30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती (बेंगलुरु में बैंक बंद)

शनिवार और रविवार को बैंक बंद।

11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार , 25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार। 

5 नवंबर 2023, रविवार , 12 नवंबर 2023, रविवार , 19 नवंबर 2023, रविवार , 26  नवंबर 2023, रविवार। 

0 comments:

Post a Comment