बक्सर : बिहार सरकार के विभागों में सरकारी भर्ती शुरू

बक्सर : बिहार में बिहार सरकार के विभागों में सरकारी भर्ती शुरू हो गई। ये भर्ती बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा Bihar SSC 2nd Inter Level के तहत की जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

किन पदों पर होगी भर्ती : बता दें की बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक, फाइलेरिया निरीक्षक, सहायक अनुदेशक, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव और टंकक-सह-लिपिक के 11098 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

योग्यता : इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/2023interlevel/Registration.php पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 नवंबर 2023

नौकरी करने का स्थान : बिहार। 

0 comments:

Post a Comment