खबर के अनुसार दशहरा के बाद बिहार के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। जिसमे कारण पारा और गिरेगा और लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने से अच्छी ठंड पड़ने की संभावना हैं।
बता दें की शुष्क हवाओं के प्रवाह से पटना-बक्सर सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि बक्सर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में एक से दो डिग्री और तापमान में गिरावट की बात कही है। इससे लोगों को ठंड महसूस होना बढ़ जायेगा। इसलिए लोग ठंड से बचने के लिए अभी से तैयारी कर लें और साथ ही साथ गर्म कपड़े भी खरीद लें।

0 comments:
Post a Comment