बक्सर : बिहार में पढ़ाई के लिए 4 लाख रुपए तक दे रही सरकार

बक्सर : बिहार में अगर किसी स्टूडेंट्स को पैसे की कमी के कारण पढ़ाने करने में दिक्कत हो रही हैं तो वो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत सरकार पढ़ाई करने के लिए 4 लाख रुपए तक लोन देती हैं। 

खबर के अनुसार ये पैसा 12वीं के बाद गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को बीएससी, बीए, बीकॉम, एग्रीकल्चर, डिप्लोमा, बीई, बीटेक, एमबीबीएस, नर्सिंग, फार्मा, बीएड, बीसीए, एमसीए, एमए, एमबीए, एमटेक, एमसीए आदि की पढ़ाई के लिए दिया जाता हैं। 

बता दें की इस योजना के तहत सरकार विद्यार्थयों के रहने और पाठ्य-पुस्तक, पठन-लेखन सामग्री क्रय के लिए प्रतिवर्ष 10,000 रुपए देती हैं। वहीं तकनिकी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 35,000/- रूपये की राशि दी जाती हैं। 

हालांकि इस योजना के तहत सरकार जो पैसे देती हैं, वो पैसे नौकरी लगने के बाद वापस करना होता हैं। वहीं पाठ्यक्रम समाप्त होने के एक वर्ष तक अथवा आवेदक के नियोजित होने के अधिकतम 6 माह तक व्याज की राशि देय नहीं होती हैं।

0 comments:

Post a Comment