खबर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि भुगतान को लेकर विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। 10 अक्टूबर 2023 से डीबीटी के माध्यम से बच्चों के बैंक खाते में पैसों की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
बता दें की पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकल और किशोरी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिनका स्कूल में उपस्थिति 75 प्रतिशत हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रिपोर्ट मांगी थी।
दरअसल विभाग ने साफ कर दिया हैं कि जिन बच्चों की हजारी 75 प्रतिशत रहेगी, उन्हें ही सरकार की लाभुक योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर किसी बच्चे की हजारी 75 प्रतिशत से कम होती हैं तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment