रीवा से सतना, कटनी, जबलपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे रीवा से सतना, कटनी, जबलपुर के रास्ते वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रही हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे ने एक अहम निर्णय लेते हुए वंदेभारत ट्रेन को 10 अक्टूबर 2023 से रीवा से जबलपुर होकर रानीकमलापति के बीच चलाने का फैसला किया हैं। रेलवे के इस फैसले से रीवा समेत कई जिलों के लोगों को  फायदा होगा।

बता दें की यह ट्रेन रीवा से सुबह साढ़े पांच बजे खुलेगी और सतना, मैहर, कटनी होते हुए सुबह 8.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी और यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद यह ट्रेन रानीकमलापति के लिए रवाना हो जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

इस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन होने से रीवा से जबलपुर का सफर सवा तीन घंटे में पूरा हो जायेगा। अभी इस रूट्स पर लोगों को सफर करने में चार से छह घंटे का समय लगता हैं। लेकिन 10 अक्टूबर से वंदे भारत का परिचालन शुरू हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment