बक्सर : बिहार में किसानों को 4% ब्याज पर मिल रहा लोन

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसान अगर लोन लेना चाहते हैं तो वो जल्द से जल्द किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लें। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4% ब्याज पर लोन मिल रहा हैं, इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को मात्र 4% ब्याज दर पर 3 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। इसका लाभ खेती करने वाले किसानों के साथ सा मछलीपालन, पोल्ट्री और डेयरी सेक्टर वाले लोग भी उठा सकते हैं। 

बता दें की किसान क्रेडिड कार्ड योजना का लाभ बिहार के काश्तकार किसान, मौखिक पट्टेदार और बंटाईदार किसान भी उठा सकते हैं। आवेदन करने के 14 दिन के अंदर इस योजना के तहत किसानों को लोन उपलब्ध करा दिया जाता हैं।

ऐसे करें आवेदन : बिहार के किसान किसी भी बैंक के ब्रांच में जा कर किसान क्रेडिड कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जब आपका किसान क्रेडिट कार्ड बन जायेगा, उसके बाद उसी बैंक से आप लोन भी निकाल सकते हैं। यह लोन आसानी से मिल जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment