खबर के अनुसार लुधियाना में मौसम सोमवार से ड्राई रहेगा और 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं, इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। साथ ही साथ सुबह के मौसम में धुंध देखने को मिलेगा।
बता दें की आगामी दिनों में अब रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जबकि दिन के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहेगा। ऐसे में लोगों को अभी से ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए। क्यों की बहुत जल्द कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नवंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड का पड़ना प्रारम्भ हो जायेगा। मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं एक सप्ताह के बाद लुधियाना में धुंध पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चलाने वालों को सावधानी बरतनी होगी।

0 comments:
Post a Comment