बक्सर : बिहार में छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये, प्रक्रिया शुरू

बक्सर : बिहार में स्नातक पास होने वाले छात्राओं को सरकार के द्वारा 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसी महीने में करीब 25 हजार स्नातक पास छात्राओं को पैसे की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण छात्राओं से आवेदन मांगे गए थें। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। 

बता दें की जिन छात्राओं ने इसके लिए आवेदन किया था, उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद राशि की स्वीकृति ली जाएगी और स्नातक पास छात्राओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से पैसों की राशि भेजी जाएगी।

दरअसल बिहार में पहले मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार के द्वारा 25-25 हजार रुपये की राशि मिलती थी। लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश से इसकी राशि को बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment