बक्सर-आरा,-पटना के यात्रियों को होगी परेशानी, ये ट्रेन रहेगी रद्द

न्यूज डेस्क: हावड़ा जानें की चाहत रखने वाले बक्सर,आरा, पटना के यात्रियों को आज परेशानी होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज से चलकर पंडित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर,आरा, पटना के रास्ते हावड़ा तक जानें वाली विभूति एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी। 

खबर के अनुसार कुछ तकनीकी कारणों की वजह से रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को रद्द करने का फैसला किया हैं। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के द्वारा दी गई हैं। इसलिए यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

बक्सर-आरा,-पटना के यात्रियों को होगी परेशानी, ये ट्रेन रहेगी रद्द?

ट्रेन नंबर 12333 : हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2023 को हावड़ा से रद्द रहेगा। इस दिन इसका परिचालन नहीं होगा।

ट्रेन नंबर 12334 : प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2023 को प्रयागराज रामबाग से रद्द रहेगी। इस दिन इसका परिचालन नहीं किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment