बक्सर रेल हादसे के कारण यूपी-बिहार की 8 ट्रेनें रद्द

न्यूज डेस्क: यूपी-बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर जिले में हुए रेल हादसे के कारण यूपी-बिहार की 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही साथ कई ट्रेनों के रूट्स में भी बदलाव किये गए हैं। 

खबर के अनुसार बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। जिसके कारण इस रूट्स पर ट्रेन का परिचालन बाधित हैं। अगर आप इस रूट्स से सफर करने वाले हैं तो ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें। 

आपको बता दें की रेलवे ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जंक्शन के बीच चलने वाली तीन पैसेंजर मेमू ट्रेनों को दोनों दिशाओं (अप/डाउन) के लिए कैंसिल कर दिया है। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं।

वहीं रेलवे के द्वारा पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर और भागलपुर-अजमेर वीकली एक्सप्रेस को भी कैंसिल करने का फैसला किया गया हैं। जबकि पटना के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15125/15126 जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment