भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी

न्यूज डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी यात्रियों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए यात्रियों को आने-जानें में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी?

ट्रेन संख्या 09013 : मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 13 अक्टूबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से 21.30 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए और अगले दिन 05.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09014 : अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रविवार, 15 अक्टूबर, 2023 को अहमदाबाद से 04.00 बजे खुलेगी और विभिन्न नेशरित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 12.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत एवं वडोदरा जं. स्‍टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment