पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन शुरू, आरा-बक्सर में ठहराव

न्यूज डेस्क: पटना से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया हैं। अगर आप इस रूट्स पर सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से खुलेगी। यह ट्रेन आरा-बक्सर में रुकते हुए चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन होने से आरा-बक्सर के यात्रियों को भी फायदा होगा। 

वहीं आनंद विहार-पटना पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर 2023 से 14 नवंबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से खुलेगी। यात्रा के दौरान ये ट्रेन भी बक्सर, आरा स्टेशन पर रुकेगी। यात्रीगण आनंद विहार से बक्सर, आरा आ सकेंगे।

पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन शुरू, आरा-बक्सर में ठहराव?

ट्रेन नंबर 03257 : पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से रात 10.20 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 03258 : आनंद विहार-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5.30 बजे पटना पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment