बक्सर : बिहार में खेत का कागज खो गया है तो यहां से निकालें

बक्सर : बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके खेत का कागज खो गया हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन के कागजात को वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। जहां से लोग अपने खेत का कागज निकाल सकते हैं।

बिहार में खेत का कागज खो गया है तो यहां से निकालें?

1 .बिहार में ऐसे निकालें खतियान : आप आधिकारिक वेबसाइट https://land.bihar.gov.in/ror/RoR.aspx पर जा कर सबसे पहले जिला के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद अपने अनुमंडल पर क्लिक करें। फिर मौजा को सलेक्ट करें और रैयत के नाम से खतियान निकालें।

2 .बिहार में ऐसे निकालें खेत का केवाला : आप ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in पर जाए और view registered documents के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद जमीन की पूरी डिटेल्स को दर्ज करें और फिर खेल का केवाला डाउनलोड करें।

3 .बिहार में ऐसे निकालें किसी भी खेत का रसीद : आप वेबसाइट https://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन भुकतान करें और क्लिक करें। इसके बाद जमीन की डिटेल्स को दर्ज करें और ऑनलाइन लगान जमा करके जमीन का रसीद निकालें।

0 comments:

Post a Comment