खबर के अनुसार इस योजना के तहत सरकार आम, अमरुद, लीची, सेब आदि लगाने के लिए 75 प्रतिशत तक अनुदान देती हैं। वहीं मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत सोलर पैनल युक्त कुल चेंबर यूनिट लगाने के लिए भी 50% सब्सिडी दी जाती हैं।
बता दें की फलों और सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सोलर पैनल युक्त कुल चेंबर यूनिट की जरूरत होती हैं। इस यूनिट को लगाकर आप अपनी फल सब्जियों को सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही साथ दूसरे किसानों की सब्जियों को रख कर कमाई भी कर सकते हैं।
बिहार में एक किसान को इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 6 लाख 50 हजार तक की सब्सिडी मिलती हैं। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment