बक्सर : बिहार में जितिया व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त

बक्सर : बिहार की महिलाएं अपने पुत्र के लिए हर साल जितिया का व्रत रखती हैं। बिहार में यह व्रत बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं। आज इसी विषय में हिन्दू पंचांग के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में जितिया व्रत किस दिन मनाया जायेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को महिलाएं संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि के लिए  जितिया व्रत मनाती हैं। इस साल यह व्रत 6 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पुत्र के लिए व्रत रखेगी।

व्रत का शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार जितिया का निर्जला उपवास अष्टमी 6 अक्टूबर के सूर्योदय से 7 अक्टूबर की सुबह 8:10 बजे तक रहेगा।

जितिया व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप?

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। 

सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।

ऐसे करें मंत्र जाप : 6 अक्टूबर 2023 को महिलाएं सुबह-सवेरे स्‍नान के बाद इस मंत्र का जाप कर सकती हैं। इससे संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

0 comments:

Post a Comment