सूरत : बांद्रा से बाड़मेर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

सूरत : रेलवे ने बांद्रा से बाड़मेर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। साथ ही साथ रेलवे के द्वारा कई ट्रेनें के परिचालन में भी विस्तार किया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।

बांद्रा से बाड़मेर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन संख्या 09039 : बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर स्पेशल बुधवार, 11 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से रात 11.55 बजे खुलेगीऔर अगले दिन शाम 5.55 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। 

ट्रेन संख्या 09040 : बाडमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गुरुवार, 12 अक्टूबर को बाडमेर से रात 10.50 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 

इन ट्रेनों के परिचालन में विस्तार?

ट्रेन संख्या 02200 : बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्पेशल ट्रेन अब 14 अक्टूबर तथा 11 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलाई जाएगी। 

ट्रेन संख्या 02199 : वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर तथा 09 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। 

ट्रेन नंबर 04126 : बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर तथा 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। 

ट्रेन नंबर 04125 : सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन अब 9 अक्टूबर तथा 13 नवंबर से 25 दिसंबर तक चलाई जाएगी।

0 comments:

Post a Comment