लुधियाना : अमृतसर-नई दिल्ली वंदे भारत की समय सारिणी जारी

लुधियाना : रेलवे ने अमृतसर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी हैं। बहुत जल्द इस रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने तैयारी कर ली हैं।

खबर के अनुसार नई दिल्ली से अमृतसर के बीच सिर्फ दो स्टोपेज अंबाला और लुधियाना रखे गए हैं। यह ट्रेन 450 किलोमीटर का सफर महज 5 घंटे में पूरा करेगा। इस ट्रेन के परिचालन होने से समय की बचत होगी, क्यों की यह ट्रेन देश के सबसे फास्ट और आधुनिक ट्रेन हैं। 

इस ट्रेन की समय सारिणी। 

समय सारिणी के अनुसार यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7.55 बजे अमृतसर से खुलेगी और फिर सुबह 9.32 बजे लुधियाना पहुंच जाएगी। वहीं यह ट्रेन दोपहर 1.05 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 

वापसी पर यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 1.40 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 3.50 बजे अंबाला और 4.59 पर लुधियाना और फिर शाम 6.50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। जल्द ही इस ट्रेन के परिचालन की तिथि का ऐलान किया जायेगा। अभी सिर्फ टाइमटेबल जारी किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment