लुधियाना : अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल का परिचालन शुरू

लुधियाना : त्यौहारों के इस सीजन में रेलवे ने अमृतसर से गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन 05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इस रूट्स पर फेस्टिवल सीजन में 14 फेरे लगाएगी। 

अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल का परिचालन शुरू?

ट्रेन नंबर 05005 : गोरखपुर -अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर 2023 से 01 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 02:40 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05006 : अमृतसर- गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर 2023 से 02 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन खलीलाबाद , बस्ती, गोंडा जं., बुढ़वल, सीतापुरजं., बरेली , मुरादाबाद, सहारनपुर जं., यमुनानगर जगाधरी , अम्बाला कैंट , लुधियाना जं., जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशनो पर दोनों दिशाओ में रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment