बक्सर : पटना-दिल्ली के बीच चलेगी दो पूजा स्पेशल ट्रेन

बक्सर : ट्रेन से सफर करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे पटना-दिल्ली के बीच दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं। ये ट्रेन बक्सर, आरा के रास्ते संचालित की जाएगी।

खबर के अनुसार त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से बिहार की राजधानी पटना के बीच चलेगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

पटना-दिल्ली के बीच चलेगी दो पूजा स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 03255 : पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को पटना से रात 10 बजे खुलेगी और निर्धारत स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03256 : आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार से रात 11:30 बजे खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5:20 बजे पटना पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02391 : पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर से दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से रात 10:20 बजे खुलेगी और निर्धारत स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02392 : आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से रात 11:30 बजे खुलेगी और निर्धारत स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 5:20 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment