वाराणसी के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: त्यौहारों के इस सीजन में रेलवे ने अहमदाबाद से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। यह ट्रेन वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

वाराणसी के रास्ते चलेगी अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09417 : अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 27 नवंबर तक हर सोमवार को पटना के लिए कासगंज, फर्रुखाबाद, लखनऊ, वाराणसी के रास्ते चलेगी। 

ट्रेन नंबर 09418 : पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन पटना से 28 नवंबर तक हर मंगलवार को अहमदाबाद के लिए बनारस, लखनऊ, फर्रुखाबाद, कासगंज के रास्ते चलेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज :  अहमदाबाद, नदियाद, छायापुरी, रतलाम , कोटा , सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिन्दौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, कासगंज , फर्रुखाबाद , कानपुर सेंट्रल जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा , दानापुर, पटना जंक्शन।

0 comments:

Post a Comment