लुधियाना में 3 नवंबर से पटाखों की बिक्री होगी शुरू

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में दिवाली के मौके पर पटाखे की बिक्री 3 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने एक गाइडलाईन भी बनाया हैं, जिसका पालन सभी को करना होगा। 

खबर के अनुसार लुधियाना के दाना मंडी (जालंधर बाइपास), मॉडल टाउन (सिधवां नहर), दुगरी फेस-2 पुलिस स्टेशन के सामने, ग्लाडा मैदान (सेक्टर-39), चारा मंडी (हैबोवाल रोड), लोधी क्लब में पटाखों की बिक्री की जाएगी। प्रशासन ने इस जगह पर पटाखा बेचने की अनुमति दी हैं। 

वहीं इन जगहों पर सिर्फ उस व्यक्ति को ही पटाखा बेचने की इजाजत होगी जो प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त करेगा। बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने की इजाजत नहीं होगी। आप 25 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकते हैं।

बता दें की आवेदन करने के बाद पटाखों का ड्रा निकालने के लिए 31 अक्तूबर की डेट तय की गई है। बचत भवन में ड्रा निकाला जाएगा और जिन दुकानदारों का चयन होगा वो एक नवंबर से दो नवंबर तक दुकान लगा सकेंगे और 3 नवंबर से पटाखों की बिक्री कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment