खबर के अनुसार सड़क किनारे शौच करने पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया काजीपुर पंचायत से शुरू हो गई हैं। पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने लोगों से घर में बने शौचालय का उपयोग करने की अपील की हैं ताकि पंचायत को साफ रखा जा सकें।
बता दें की बक्सर जिले में गांव से लेकर शहर तक कई ऐसे लोग हैं जो अपने घर के शौचालय का उपयोग न करके सड़क किनारे शौच करते हैं। बक्सर-चौसा-मोहनिया एनएच, डुमरांव-बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच समेत तमाम सड़कों पर रोजाना सैकड़ाें की तादाद में लोग शौच करते हैं।
वहीं सुबह के समय ग्रामीण सड़कों पर भी बड़ी तादाद में लोग शौच करते हैं। अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए प्रशासन ने एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। अब सड़क किनारे खुले में शौच करते पकड़े जाने पर स्वच्छता अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।

0 comments:
Post a Comment