खबर के अनुसार श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है की 10 लाख से अधिक के मकान पर सेस चार्ज लगेगा। यह चार्ज कुल राशि का 1% होगा। श्रम सेस वसूलने की शुरुआत बिहार के बड़े शहरों से की गई है। जिसमे पटना, गया मुजफ्फरपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
आपको बात दें की बिहार में श्रम सेस वसूलने के लिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर जैसे बड़े शहरों में भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) के जरिए मकान की पहचान की जा रही है। जल्द ही इसकी पहचान कर इन लोगों से 1 प्रतिशत सेस की वसूली की जाएगी।
दरअसल बिहार के बड़े शहरों में तेजी के साथ नया घर-मकान बन रहा हैं। श्रम संसाधन विभाग अब 10 लाख से अधिक के मकान निर्माण पर श्रम सेस लेगी। यह सेंस कुल राशि का 1 प्रतिशत होगा। इसको लेकर विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं।
0 comments:
Post a Comment