6 देशों के पास परमाणु पनडुब्बी, भारत भी शामिल
1 .अमेरिका : अमेरिका के पास 68 परमाणु पनडुब्बियां हैं। जिसमे 14 परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं। वहीं, परमाणु शक्ति संचालित हमलावर पनडुब्बियों की संख्या 54 है।
2 .रूस : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस हैं। रूस के पास 11 परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं, वहीं 18 परमाणु शक्ति संचालित हमलावर पनडुब्बियां हैं।
3 .चीन : बता दें की चीनी नौसेना के पास 12 परमाणु पनडुब्बियां हैं। जिसमे 6 परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं और 6 परमाणु शक्ति संचालित हमलावर पनडुब्बियां हैं।
4 .ब्रिटेन : ब्रिटिश नौसेना में 11 परमाणु पनडुब्बियां हैं। इनमें से 4 परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हैं। वहीं 7 परमाणु शक्ति संचालित हमलावर पनडुब्बियां हैं।
5 .फ्रांस : फ्रांस के पास 8 परमाणु पनडुब्बियां हैं। इनमें 4 परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां और 4 परमाणु शक्ति संचालित हमलावर पनडुब्बियां हैं।
6 .भारत : भारत के पास आईएनएस अरिहंत के रूप में सिर्फ एक परमाणु पनडुब्बी है। आईएएनएस अरिहंत परमाणु शक्ति संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है।
0 comments:
Post a Comment