पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए खाएं ये विटामिन

हेल्थ डेस्क: आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से पुरुष ऐसे हैं, जिनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हैं। इसके कारण पुरुषों को पिता बनने में दिक्कत आती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पुरुष कुछ विटामिन का सेवन कर सकते हैं और इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए खाएं ये विटामिन?

1 .विटामिन ई : पुरुषों की पुरुष प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ई सबसे लाभकारी माना जाता हैं। यह शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती हैं और पिता बनने में सहायक होती हैं।

इन चीजों में होता हैं विटामिन ई : बादाम, एवोकाडो, पालक अखरोट, मूंगफली  कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई भरपूर होता हैं।

2 .फोलेट या विटामिन बी9 : यह विटामिन शुक्राणु के निर्माण और परिपक्वता में मदद करता है। इसकी कमी से असामान्य शुक्राणु हो सकते हैं। इसलिए पुरुषों को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इसका सेवन करनी चाहिए। ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।

इन चीजों में हैं फोलेट या विटामिन बी9:  फोलेट या विटामिन बी9 से भरपूर खाद्य पदार्थों में पत्तेदार साग, बीन्स, नट्स, और खट्टे फल शामिल हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment