बिहार ट्रैफिक पुलिस में आ रही बंपर बहाली

पटना : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार ट्रैफिक पुलिस में बंपर बहाली होने वाली हैं। इसके लिए विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। 

खबर के अनुसार बिहार में ट्रैफिक की व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार ने कुल 10,332 नए पदों की स्वीकृति दी है। इसमें 28 जिलों में यातायात थानों के लिए 4,215 और हाइवे पेट्रोलिंग के लिए 1,560 नए पद शामिल किये गए हैं। इन पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।

बता दें की इन भर्तियों के बारे में एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है की  पटना जिले में 1,807 अतिरिक्त यातायात बलों की भर्ती को स्वीकृति मिली है। यह निर्णय बिहार पुलिस अनुसंधान और विकास (बीपीआरएंडडी) के 2015 के मानदंडों के अनुसार लिया गया हैं।

दररसल बिहार ट्रैफिक पुलिस में खाली पड़े पदों को भरने से राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा। राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा। राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद में तेजी लाई गई है।

0 comments:

Post a Comment