भारत की पनडुब्बी के-15 परमाणु मिसाइल से लैस, डरा ड्रैगन

नई दिल्ली: आज के वर्त्तमान समय में भारत अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा है हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत की पनडुब्बी के-15 परमाणु मिसाइल से लैस होते ही चीन में टेंशन बढ़ गई हैं। साथ ही साथ चीनी मीडिया इसे खतरे के तौर पर देख रही हैं। 

खबर के अनुसार चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से इस मिसाइल पनडुब्‍बी को लेकर भारत को ज्ञान दिया हैं। इससे ये साबित होता हैं की चीन में इस पनडुब्बी से डर हैं। वहीं चीन के ज्ञान पर भारतीय विशेषज्ञ ने भी करारा जवाब दिया हैं।

बता दें की भारत ने अपनी दूसरी परमाणु पनडुब्‍बी आईएनएस अरिघात को के-15 परमाणु मिसाइल से लैस किया हैं। यह परमाणु मिसाइल 750 किमी तक मार कर सकती है। यह बंगाल की खाड़ी से चीन के यून्‍नान प्रांत और तिब्‍बत को तबाह कर सकता है। 

दरअसल भारत बहुत जल्द इस परमाणु पनडुब्‍बी आईएनएस अरिघात को 3 हजार किमी तक मार करने वाली के-4 मिसाइल से लैस करेगा। इससे चीन के और भी कई इलाके जद में होंगे। भारत की इस बढ़ती ताकत से चीन की टेंशन हाई हो गई हैं।

0 comments:

Post a Comment