केंद्र सरकार दे रही बिना गारंटी 10 लाख तक लोन

नई दिल्ली: देशभर के छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स, और सूक्ष्म उद्यमों के लिए केंद्र की मोदी सरकार 10 लाख रुपये तक लोन दे रही हैं। ये लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जा रहा हैं। यदि आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुद्रा लोन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है. 

शिशु: इसके तहत ₹50,000 तक लोन उपलब्ध कराया जाता हैं।

किशोर: इसके तहत ₹50,001 से ₹5,00,000 तक लोन उपलब्ध कराया जाता हैं।

तरुण: इसके तहत सरकार ₹5,00,001 से ₹10,00,000 तक लोन उपलब्ध कराती हैं। 

लाभार्थी: ये लोन मुख्य रूप से छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स, और सूक्ष्म उद्यमों के लिए हैं। यदि आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अआप मुद्रा लोन योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं, बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी इसका लाभ लिया जा सकता हैं।

ब्याज दर: मुद्रा लोन योजना के लिए ब्याज दर बैंक और वित्तीय संस्थान के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

सुविधाएँ: मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत लोन लेने के लिए किसी प्रकार की संपत्ति का गिरवी रखना आवश्यक नहीं है, जो इसे अधिक सुलभ बनाता है।

ऐसे करें आवेदन : आवेदन प्रक्रिया सरल है और इसे ऑनलाइन या बैंक शाखाओं के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, व्यवसाय की जानकारी, इत्यादि मांगी जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment