खबर के अनुसार एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का काम वर्ष 2025 से शुरू होकर 2027 में इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा हैं। जल्द ही इसका टेंडर निकाला जायेगा।
बता दें की यह फोरलेन सड़क 110 किमी लंबा होगा। इसके निर्माण पर करीब 3000 करोड़ खर्च किये जाएंगे। इस फोरलेन का निर्माण रामदयालु ओवरब्रिज के पूरब और कच्ची पक्की चौक से पहले से शुरू किया जाएगा। इसमें ओवरब्रिज को शामिल नहीं किया गया है।
दरअसल इस फोरलेन सड़क के निर्माण होने से मुजफ्फरपुर से पुर्णिया महज तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इससे पश्चिम बंगाल भी जाना आसान हो जाएगा। इससे व्यवसाय और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ लोगों का आवागवन सुगम होगा।
0 comments:
Post a Comment