इन 5 चीजों में होता है मीट से ज्यादा प्रोटीन, डाइट में करें शामिल

हेल्थ डेस्क: प्रोटीन एक जैविक यौगिक है जो शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह अमीनो एसिड के लंबे श्रृंखलाओं से बना होता है, और ये अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों के निर्माण में मदद करते हैं। इससे शरीर में ताकत आती हैं। 

प्रोटीन के कार्य:

कोशिका निर्माण: प्रोटीन इंसान के शरीर में नए ऊतकों और कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

एंजाइम्स: प्रोटीन विभिन्न जैविक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने वाले एंजाइम्स का भी निर्माण करता है।

हार्मोन: प्रोटीन इंसान के शरीर में कई हार्मोन, जैसे इंसुलिन, प्रोटीन से बने होते हैं और शरीर की कार्यप्रणाली को नियंत्रित करते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली: आपको बता दें की एंटीबॉडीज, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, भी प्रोटीन के बने होते हैं।

ऊर्जा: प्रोटीन ऊर्जा का एक स्रोत भी हो सकता है, खासकर जब कार्बोहाइड्रेट्स और वसा की मात्रा कम हो। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती हैं।

इन 5 चीजों में होता है मीट से ज्यादा प्रोटीन, डाइट में करें शामिल?

पनीर: 100 ग्राम पनीर में 35 ग्राम प्रोटीन होता है। 

चना: 100 ग्राम चने में 22-25 ग्राम प्रोटीन होता है।

राजमा: 100 ग्राम राजमा में 22-25 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंगफली: 100 ग्राम मूंगफली में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। 

बादाम: 100 ग्राम बादाम में 22-25 ग्राम प्रोटीन होता है।

0 comments:

Post a Comment